मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सरकारी आवास पर देर शाम पहुंची भोपाल पुलिस .नजीराबाद थाना से साक्षी वारंट के साथ आई कटनी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सरकारी आवास पर देर शाम पहुंची भोपाल पुलिस .नजीराबाद थाना से साक्षी वारंट के साथ आई कटनी

कटनी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप मुडिया के सरकारी आवास पर गुरुवार देर शाम भोपाल पुलिस ने कोतवाली पुलिस के साथ पहुंची, इससे पूर्व भोपाल पुलिस के द्वारा ऑफिस में जाकर संपर्क भी किया गया पर डॉक्टर साहब नहीं मिले जिसके बाद शासकीय निवास पर जाकर उनके परिजनों से बात की गई और पंचनामा की कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार भोपाल न्यायालय में चल रहे एक मामले में साक्ष गवाह होने के बाद डॉक्टर पेशी पर नहीं पहुंचे हुए थे जिसके चलते भोपाल पुलिस पहुंची हुई थी। भोपाल के नजीराबाद थाना अंतर्गत चल रहे मामले में भोपाल कोर्ट के माननीय विशेष न्यायाधीश कमल जोशी एससीएसटी एक्ट भोपाल के प्रकरण अपराध क्रमांक 286/16 धारा 304 ईपीसी धारा 3 2 5(एससीएसटी एक्ट में न्यायालय से साक्ष प्रभाव वारंट जारी हुआ था। भोपाल के नजीराबाद थाना के एसआइ बीएल कटारे व आरक्षक ब्रजपाल ने जिला अस्पताल में डॉ. प्रदीप की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद टीम उनके सरकारी आवास पर पहुंची। यहां भी न मिलने पर भोपाल पुलिस कोतवाली थाना पहुंची। कोतवाली थाना पुलिस के साथ भोपाल पुलिस ने डॉ. मुड़िया के सरकारी आवास की तलाशी ली। इस दौरान उनकी चचेरी बहन मिली। पुलिस ने तलाशी पंचनामा की कार्रवाई की। कोतवाली थाना के एसआइ अशोक उपाध्याय ने बताया कि डॉ. प्रदीप मुड़िया के खिलाफ साक्षी गिरफ्तारी वारंट हुआ था, जिसे लेकर भोपाल पुलिस आई थी। पुलिस की मदद के लिए कोतवाली से बल भेजा गया था, लेकिन डॉ. मुड़िया नहीं मिले। प्रदीप मुंडिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला के पद में कटनी में पदस्थ है।