जिला इंटक परिषद और कटनी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए कलेक्टर अवि प्रसाद
जिला इंटक परिषद और कटनी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए कलेक्टर अवि प्रसाद

कटनी॥ कलेक्टर अवि प्रसाद गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचकर जिला इंटक परिषद और कटनी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महापौर और नगर निगम आयुक्त और ट्रांसपोर्टस के साथ संयुक्त बैठक कर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की समस्याओं का हर संभव निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर महापौर प्रीति संजीव सूरी,निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं इंटक परिषद के संरक्षक रामनरेश त्रिपाठी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व्ही एम तिवारी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।