पुलिस द्वारा मनाया गया विश्व एड्स दिवस
पुलिस द्वारा मनाया गया विश्व एड्स दिवस
शहडोल। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तारतम्य में 01 दिसंबर को पुलिस द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर ज्ञानोदय स्कूल पाण्डव नगर में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, साथ ही गीत के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।पुलिस लाईन में रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र कुशवाह द्वारा आम जनमानस को एड्स के प्रति जागरूक करते हुए वॉली-वॉल, क्रिकेट एवं रस्सा-कसी प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। पुलिस लाईन ग्राउण्ड में प्रतीक स्वरूप ‘लाल रिबन‘ के आकार में मानव श्रृंख्ला बनाकर जन जागरूकता संदेश दिया गया। इसी प्रकार जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी स्थानीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए जन-जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार किया गया। सभी पुलिसकर्मियों ने ‘लाल-रिबन‘लगाकर एड्स के प्रति व्याप्त भ्रांतियों और तथ्यों से आमजनता को अवगत कराया।
**********