220 सीसी प्रतिबंधित कफ  सीरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

0

बोलेरो एवं मोटर सायकल से कर रहे थे नशे का कारोबार

शहडोल। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा जिले में सभी प्रकार के माफिया गिरोह पर कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल को निर्देशित किया गया है जिसके तहत कबाड, माफिया, कोल माफिया, वाहन चोर गिरोह, नशा माफिया के विरूद्व पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज एक बड़ी सफलता पुलिस को हाथ लगी, जब नशे के कारोबार में संलिप्त पूर्व आरोपी अमित पाण्डे को पुलिस थाना पपौंध और सायबर सेल के माध्यम से पुलिस थाना देवलोंद द्वारा 220 नग प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।पपौंध पुलिस द्वारा लगातार ही आरोपी अमित उर्फ  लाला पाण्डे पिता रामप्रसाद पाण्डेय निवासी निपनिया थाना पपौंध पर निगाह रखी जा रही थी जो मारपीट, लड़ाई झगडे के साथ-साथ नशे के कारोबार में संलिप्त हो गया था और अपने साथियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार संचालित कर रहा था। आज दिनांक को थाना पपौंध और सायबर सेल शहडोल के माध्यम से आरोपी अमित पाण्डे उर्फ  लाला पाण्डे पिता रामप्रसाद पाण्डे उम्र 30 साल निवासी ग्राम निपनिया थाना पपौंध एवं उसके साथी हरीचन्द्र कोल पिता सोहनलाल कोल उम्र 22 साल निवासी निपनिया थना पपौंध, सतेन्द्र बैस पिता हीरालाल बैस उम्र 32 साल निवासी ग्राम कैथहा थाना रामनगर जिला सतना को बिना नम्बर की सफेद रंग की बोलेरो कार एवं पल्सर मोटर सायकल मय 220 नग प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ हिरासत में लिया जाकर आरोपियों के विरूद्व धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम के तहत पुलिस थाना देवलोंद द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आरोपी अमित पाण्डे उर्फ लाला पाण्डे को हाल ही में 7 नवम्बर को 57 नग प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो पुन: नशे के कारोबार में बड़े स्तर पर कारोबार संचालित करने लगा था। आरोपी अमित पाण्डे उर्फ  लाला पाण्डे का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है, जिसके विरूद्व थाना पपौंध में 10 अपराध तथा थाना ब्यौहारी में एक अपराध पंजीबद्व है। आरोपी से विस्तृत पूछतांछ की जाकर नशे के मूल स्त्रोत की जानकारी एकत्र की जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना पपौंध से थाना प्रभारी पपौंध निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा, आरक्षक धीरेन्द्र भदौरिया, नबी खॉन, थाना देवलोंद से थाना प्रभारी देवलोंद निरीक्षक कलीराम परते, उप निरीक्षक जी.डी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक शिवनारायण प्रजापति, आरक्षक अजय वर्मा, मनोहर औसारी, उदय सिंह, राजकुमार जितेन्द्र मण्डलोई और सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (अ) अमित दीक्षित की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed