नाली निर्माण के लिये अध्यक्ष को दिया पत्र

0

नाली निर्माण के लिये अध्यक्ष को दिया पत्र

बुढ़ार। परिषद अन्तर्गत सिंधु भवन के ठीक पीछे वर्षों से पसरी गंदगी और गंदे पानी के जमाव को दूर करने के लिये पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष को पत्र प्रेषित किया गया है। बीते लम्बे समय से यहां नाली निर्माण की स्थानीय जनों के द्वारा मांग की जा रही थी, पूर्व में भी समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा गंदे पानी के जमाव से निजात के लिये नाली निर्माण की मांग की जाती रही है, इस मामले में पूज्य पंचायत के अध्यक्ष दौलत मनवानी तथा स्थानीय पाषर्द व परिषद के उपाध्यक्ष शेखर चौधरी ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी और उपयंत्री श्री पाण्डेय के अलावा समाज के प्रबुद्धजन भी मौजूद  रहे।
मौके का निरीक्षण करने के उपरांत श्रीमती शालिनी सरावगी ने समाज के प्रबुद्धजनों को जल्द ही नाली निर्माण का आश्वासन दिया, श्रीमती सरावगी ने बताया कि इस संदर्भ में उपयंत्री व अन्य कर्मचारियों को मौका मुआयना के साथ ही प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिये गये हैं। आने वाले माहों में परिषद इस कार्य पर अपनी मोहर लगाकर समास्याओं को खत्म करने का प्रयास करेगी।
********

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *