कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र खड्डा का किया निरीक्षण

0

कलेक्टर ने किसानों से व्यवस्थाओं के संबंध की चर्चा
शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मंगलवार को जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान उपार्जन
केंद्र खड्डा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान के छल्ली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस
पर उपार्जन केंद्र प्रबंधक ने बताया कि धान खरीदी के पश्चात व्यवस्थित कर छल्ली लगाया जाएगा। इस दौरान
कलेक्टर धान की गुणवत्ता परख कर खुद के समक्ष धान की तौलई कराई।

कलेक्टर ने किसानों से उपार्जन केंद्र के सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर किसान श्याम पटेल,
आशीष पटेल, राजेश सिंह, प्रकाश सिंह एवं अंजनी कलेक्टर को बताया कि उपार्जन केंद्र में बिजली, पानी, बैठक
व्यवस्था की अच्छी सुविधा है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक से तिरपाल की व्यवस्था के संबंध में
जानकारी प्राप्त की एवं निर्देशित किया कि धान किसी भी प्रकार की लापरवाही के कारण भीगना नहीं चाहिए तथा
कलेक्टर ने धान परिवहन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समिति प्रबंधक ने बताया कि यहां धान परिवहन अच्छी
तरह से हो रहा है तथा धान परिवहन में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदार ब्यौहारी को निर्देशित किया कि समय-समय पर धान खरीदी केंद्रों का
निरीक्षण करें तथा परिवहन की व्यवस्था को भी देखें। अगर किसी प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है तो त्वरित
दूरभाष से जानकारी दें। निरीक्षण के दौरान धान उपार्जन केंद्र खड्डा में पंजीकृत किसानों की जानकारी प्राप्त की।
बताया गया कि लगभग 200 किसान पंजीकृत हैं, जिसमें 122 किसानों ने धान बिक्री कर चुके हैं, कलेक्टर ने जल्द से
जल्द उपार्जन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ब्यौहारी अभयानंद शर्मा सहित संबंधित
अधिकारी उपस्थित थे।
*********

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed