थाना यातायात ने आयोजित किये विभिन्न कार्यक्रम
कमिश्नर एवं एडीजी के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली
शहडोल। पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई भोपाल के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी
तक मनाये जा रहे सडक़ सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के क्रम में आज 17 जनवरी को राजीव शर्मा कमिश्नर, डी.सी.सागर
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन एवं हिमांशु चंद्र जिला पंचायत सी.ई.ओ. के नेतृत्व में हेलमेट
जागरूकता बाईक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर गायत्री मन्दिर, झूला पुल
तिराहा स्टेडियम रोड कोतवाली के पास से सब्जी मार्केट, पंचायती मन्दिर तिराहा, पुराना गांधी चौक होते हुए रेल्वे
स्टेशन बाद इन्द्रा चौक, न्यू गांधी चौक, जय स्तम्भ चौक से बाणंगगा तिराहा मेला मैदान होते हुए न्यू बस स्टैण्ड
इन्द्रा चौक, घरौला महोल्ला होते हुए वापस पुलिस लाईन आकर समाप्त हुई।
कमिश्नर राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी.सागर एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. हिमांशु चंद्र द्वारा
शहर के प्रमुख चौराहो जय स्तम्भ चौक, राजेन्द्र टाकिज तिराहा, न्यू गांधी चौक, इन्द्रा चौक पर आमजन, स्कूली
बच्चे एवं उनके अभिभावकों तथा बिना हेलमेट धारण कर बाईक चला रहे वाहन चालको को यातायात नियमों के बारे
में बताया गया तथा उन्हें यातायात नियमों के महत्व को समझाया गया तथा भविष्य में आगे से यातायात नियमों के
पालन करने के लिये शपथ दिलाई गई। इस यातायात जागरूकता बाईक हेलमेट रैली में उपपुलिस अधीक्षक
यातायात मुकेश दीक्षित, रक्षित निरीक्षक शहडोल दीपेन्द्र कुशवाहा, थाना प्रभारी सूबे. प्रियंका शर्मा, सूबेदार अभिनव
राय एवं लगभग 50 की संख्या में अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बाणगंगा मैदान में आयोजित मेले में नुक्कड़ नाटक
का प्रोग्राम भी रखा गया है। जिसके माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।