स्कूल बस के वाहन चालक की लापरवाही से हो सकती थी बड़ी दुर्धटना स्कूल बस को उफानी नदी के पुल को पार कराने के वायरल वीडियों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, दिए कार्यवाही के निर्देश

0

स्कूल बस के वाहन चालक की लापरवाही से हो सकती थी बड़ी दुर्धटना
स्कूल बस को उफानी नदी के पुल को पार कराने के वायरल वीडियों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, दिए कार्यवाही के निर्देश

कटनी॥ बहोरीबंद क्षेत्र के ज्ञान मंगलम पब्लिक स्कूल तेवरी के बस चालक द्वारा स्लीमनाबाद के बंधी और मटवारा के बीच बच्चों से भरी बस को उफानी नदी का पुल पार कराने के वायरल वीडियो का मामला सामने आते ही तत्काल कलेक्टर अवि प्रसाद ने इसे संज्ञान में लेकर डी.ई.ओ और अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को इस मामले में कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद के निद्रेशों के पालन में नें त्वरित कार्यवाही कर डी.ई.ओ और अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने स्कूल संचालक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र में लिखा गया है कि आपके स्कूल के वाहन चालक की लापरवाही से बस एक बड़ी दुर्धटना से बच कर निकल गई है। आपके वाहन चालक का उक्त कार्य मानवीय दृष्टि से अक्षम्य है। उक्त कृत्य शासन के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना परिलक्षित करता है एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण छात्रों के जीवन के लिए घातक परिणाम हो सकता था। क्यों न आपके विद्यालय की मान्यता समाप्ति की कार्यवाही की जावे। इस संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब 24 घंटे के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। वहीं अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा स्कूल संचालक को सूचना पत्र जारी कर स्कूल बस से संबंधित दस्तावेजों के साथ एवं वाहन चालक व उसके ड्राइविंग लाइसेंस सहित 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे आर.टी.ओ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। अन्यथा स्कूल संचालक के विरूद्ध केन्द्रीय मोटर यान अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed