भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन आज, विजयराघवगढ़ में यात्रा का प्रवेश, किया गया भव्य स्वागत आज 15 सितंबर को विजयराघवगढ़ के बरही एवं बड़वारा देवरी हटाई मंडल में रहेगी यात्रा, बड़वारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनदर्शन एवं सभा का आयोजन कल, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने जन जन से की आशीर्वाद की अपील
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन आज, विजयराघवगढ़ में यात्रा का प्रवेश, किया गया भव्य स्वागत
आज 15 सितंबर को विजयराघवगढ़ के बरही एवं बड़वारा देवरी हटाई मंडल में रहेगी यात्रा, बड़वारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनदर्शन एवं सभा का आयोजन कल, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने जन जन से की आशीर्वाद की अपील
कटनी । जन आशीर्वाद यात्रा से जन जन का आशीर्वाद लेने भारतीय जनता पार्टी लोगों के समक्ष जा कर अपनी विकास योजनाओं तथा अपनी उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखते हुए जनता का स्नेह प्राप्त कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने यह विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी शिवराज सिंह चौहान सरकार जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां गरीब जनता के लिए किए गए जनकल्याण की योजनाओं की पहुंचाने के लिए जन संपर्क यात्रा निकाल रही है । जिसमें मुख्यमंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केंद्रीय मंत्री गण, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री जनता के बीच यात्रा के माध्यम से पहुंच रहे है भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा विजयराघवगढ़ के खितौली से कटनी जिले में प्रवेश करते बिरुहली में रात्रि विश्राम करेगी। 15 सितंबर को विजयराघवगढ़ विधानसभा की जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा एवं सांसद गणेश सिंह रहेंगे। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने बताया कि यात्रा केवलारी, कुंआ, करौदी, होते हुए बरही पहुंचेगी जहां रथ सभा होगी, इसके पश्चात बुजबुजा होते पिपरिया कला पहुंचेगी जहां सभा रखी गई है , जहां से यात्रा बड़वारा विधानसभा के लिए सुड्डी, बसाड़ी, रोहनिया होते दोपहर 2 बजे बड़वारा पहुंचेगी जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जनदर्शन करते हुए उत्कृष्ठ विधायक में आयोजित विशाल सभा में शामिल होगें । इसके पश्चात देवरी हटाई मंडल में प्रवेश करते हुए चिरुहली चांदन,देवरी हटाई ,केवलारी, हीरापुर कोडिया, गाताखेड़ा,हिरवारा होते कटनी में करेगी। इस दौरान स्थान स्थान गावों में जन आशीर्वाद यात्रा का जनता जनार्दन एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत होगा। जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने समस्त जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प विभाग सभी जनप्रतिनिधियों पूर्व जनप्रतिनिधियों दायित्ववान ज्येष्ठ श्रेष्ठ जनों सभी बूथों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि कल 15 सितंबर को सुबह 10 बजे बिरुहली पहुंचकर यात्रा में सहभागी बने तथा पुनः प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने अपने दायित्व का निर्वहन करें।