उमरिया। कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने देशी कट्टा धरे दो आरोपियों को दबोचा है। इनमें एक आरोपी नाबालिग वहीं दूसरा आरोपी चंदिया के पठानी मोहल्ला निवासी अहमद पिता महमूद खान बताया जा रहा है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को मकर संक्रांति पर सगरा मंदिर के करीब आयोजित मेले से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को इसकी जानकारी मुखबिर द्वारा मिली थी, जिसके बाद ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों को मौके से दबोचा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है और सोमवार को सम्मानीय न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *