आयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित किए गए कार्यक्रम

0

उमरिया। आयोध्या में श्रीराम  की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है, जिसको लेकर उमरिया जिले मे भी उत्सव का महौल है। विभिन्न जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम, मंदिरों मे साफ-सफाई के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत हर्रवाह, ग्राम पंचायत नरवार, ग्राम पंचायत कुषमहाखुर्द, जनपद पंचायत प्रांगण मानपुर, जिला मुख्यालय स्थित  लक्ष्मी नारायण मंदिर,  अंचला, ग्राम पंचायत सेमडारी, ग्राम भरौला, सिलौडी, नौरोजाबाद स्थित अमोल आश्रम आदि स्थानों पर साफ सफाई के कार्यक्रम, श्रीराम  की शोभा यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें सभी जनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इसके साथ ही देवालयो, षिवालयो को झालरों से सजाया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *