राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सामुदायिक भवन में हुआ कार्यक्रम

0

राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा: अपर कलेक्टर

उमरिया। राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और बालिका शिक्षा के महत्व और उनके स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। कन्या भ्रण हत्या और लैंगिक असमानता से लेकर यौन शोषण तक सभी मुद्दों पर बालिकाओं और लोगों को जागरूक करना है। लड़कियों को असमानताओं, बालिका अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और लैंगिक भेदभाव का आज भी सामना करना पड़ता है, ऐसे में बेटियों को जागरूक करने के लिए हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। ताकि वह अपने अधिकारों को जाने और उनका सदुपयोग करे। उक्त आशय के विचार अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम ने सामुदायिक भवन में आयोजित राष्ट्री य बालिका दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि समाज में बालिका शिशु के लिये नये मौके देता है और लोगों की चेतना को बढ़ाने को नजर में रखते हुए राष्ट्रीय कार्य के रुप में इसे मनाया जाता है। बालिका के प्रति असमानता को हटाना राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व है। उन्होने भारतीय समाज में हर बालिका शिशु को उचित सम्मान और महत्व देने की बात कही। आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। आज बेटी होने पर लोग गर्व किया जा रहा है। देश की आजादी के बाद से भारत सरकार ने बेटियों और बेटों में भेदभाव को खत्म करने के लिए कई योजनाएं चलाई। बेटियों को देश में पहले पायदान पर लाने के लिए कई कानून लागू किए गए। मुख्य रूप से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग राजीव गुप्ता ने कहा कि बालिकाओं का जीवन संरक्षित एवं संवारने के उददेश्य से सरकार व्दारा बेटी बचाओ- बेटी पढाओ अभियान संचालित किया गया है। वर्तमान में बेटियां भी बालकों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है, और ग्राम, जिला एवं प्रदेश मे ंअपना नाम रोशन कर रही है। बालिकाओं को सशक्त करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इस उद्देष्य से अनेकों योजनाओं का संचालन सरकार व्दारा किया गया है, जिसका लाभ बेटियों को दिया जा रहा है। लाभ लेकर बेटियां अपना भविष्य गढ़ रही है । उन्होने कहा कि बालिकाएं पूरे मनोयोग से मेहनत करेंगी तो निश्चित रूप से उन्हें सफलता अर्जित होगी । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य सेंट जेवियर्स स्कूल अब्राहिम टोप्पों , परियोजना अधिकारी अंजू सिह, सुनेंद्र सदाफल सहित सुपरवाईजर एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बालिकाओं व्दारा गीत, समूह नृत्य, देश भक्ति गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसकी सराहना उपस्थित जनों व्दारा की गई। कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया, हरियाणा स्टेट हैण्डबाल एसोशिसन, 67वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय हाकी, स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया मे अच्छा प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का सम्मान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों के व्दारा किया गया। इसी तरह वर्ष 2023 में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन वंदना पाठक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के व्दारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संकल्प भी दिलाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!