कलेक्टर ने गौ-पूजन कर मांगी जिले की समृद्धि की कामना ब्रजधाम सा सजा दयोदय गौशाला परिसर गोबर से बना विशाल गोवर्धन पर्वत, अहीर नृत्य ने मोह लिया मन

0

कलेक्टर ने गौ-पूजन कर मांगी जिले की समृद्धि की कामना ब्रजधाम सा सजा दयोदय गौशाला परिसर
गोबर से बना विशाल गोवर्धन पर्वत, अहीर नृत्य ने मोह लिया मन
कटनी।। प्रकृति, पर्यावरण और गौसंवर्धन के संदेश के साथ गोवर्धन पूजा पर्व बुधवार को पूरे जिले में भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने कैलवारा खुर्द स्थित श्री दयोदय पशु सेवा केन्द्र गौशाला में पहुँचकर गौ-पूजन किया, गौ-ग्रास अर्पित किया और जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कलेक्टर ने कहा कि गौमाता की सेवा मानवता और प्रकृति दोनों के कल्याण का प्रतीक है। उन्होंने समाजसेवियों और पशुपालकों से गौवंश संवर्धन के कार्य में आगे आने का आह्वान किया।
“गौ-उत्पादों के उपयोग से जैविक खेती को बढ़ावा देकर हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना और सेक्स-सार्टेड सीमेन तकनीक जैसी योजनाओं का लाभ उठाकर गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, रवि खरे, सुनील उपाध्याय, मृदुल मिश्रा, श्रीराम पटेल, सुभाष जैन तथा कैलवारा खुर्द के सरपंच सहित बड़ी संख्या में पशुपालक, किसान, समाजसेवी और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में चनेहटा गांव की ग्वाल टोली ने पारंपरिक अहीर लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गोबर से निर्मित विशाल गोवर्धन पर्वत और रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे ग्वाल-ग्वालिनों के दृश्य ने ऐसा आभास कराया मानो पूरा परिसर ब्रजधाम में परिवर्तित हो गया हो। जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौ-सेवा को समाज का सर्वोच्च धर्म बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!