ब्रेकिंग न्यूज़ | कटनी से दहला देने वाली खबर दोपहर 1 बजे गांव में मौत का साया तेंदुआ 10 वर्षीय मासूम को उठा ले गया

0

ब्रेकिंग न्यूज़ | कटनी से दहला देने वाली खबर
दोपहर 1 बजे गांव में मौत का साया तेंदुआ 10 वर्षीय मासूम को उठा ले गया
कटनी।। जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घुन्नौर गांव में मंगलवार दोपहर ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। झाड़ियों से अचानक निकला तेंदुआ,खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को जबड़े में दबोचा और सबके सामने जंगल की ओर भाग गया। कुछ ही सेकंड में खुशियों से भरा आंगन चीख-पुकार और मातम में बदल गया।
घटना के बाद पूरे गांव में भगदड़, दहशत और सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चा गांव के पास खेल रहा था, तभी झाड़ियों में छिपा तेंदुआ बिजली की रफ्तार से झपटा। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह मासूम को लेकर जंगल में ओझल हो गया।
इलाके में हाई अलर्ट
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर,ड्रोन, पगमार्क और सर्च टीम तैनात,जंगल और गांव की घेराबंदी,मुनादी कराकर लोगों को घर में रहने की हिदायत
ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुए की मौजूदगी की शिकायतें पहले से थीं,लेकिन वन विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया अब ग्रामीणों ने तेंदुए को तुरंत पकड़ने,पीड़ित परिवार को मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। डर के साए में पूरा गांव बच्चों को घरों में कैद कर दिया गया है, रात होते ही गांव में सन्नाटा छा गया है,
हर झाड़ी, हर आहट अब खतरे का संकेत बन चुकी है।तेंदुआ अब भी जंगल में है,खतरा टला नहीं है।
खबर पर नज़र बनाए रखिए…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed