मुकेश दुबे अध्यक्ष निधी से बनेगी मिशन स्कूल की बाउंड्री वॉल, हुआ भूमिपूजन।
GPM/ गौरेला – (घनश्याम ठाकुर) गौरेला पेंड्रा मरवाही के नगर गौरेला के हृदय स्थल पर स्थित सबसे पुराना एवं नामचीन स्कूल मिशन स्कूल में बाउंड्री वॉल की मांग विद्यालय प्रबंधन ने वर्षों से स्थानीय विधायक, सांसद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सभी से की किंतु इस समस्या पर किसी ने सुध नहीं लिया। 
नगरपालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने को विद्यालय प्रबंधन ने जब उक्त समस्या से अवगत कराया और स्कूल की स्थिति से परिचित कराया तो अध्यक्ष मुकेश दुबे ने अविलंब अपने अध्यक्ष निधी से मिशन स्कूल में बाउंड्री वॉल हेतु राशि की स्वीकृति प्रदान की जिसका आज विधिवत भूमिपूजन किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम मुकेश दुबे अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला के कर कमलों से संपन्न हुआ, इस अवसर पर वार्ड पार्षद अविनाश टूडू, शिव शर्मा, सरदार कुलदीप सिंह धीरज, मिशन स्कूल प्राचार्य श्रीमती भावना आर्थर, राजा मसीह सहित मिशन स्कूल के समस्त टीचर स्टाफ उपस्थित थे।
सभी ने बाउंड्री वॉल बनने को लेकर नगरपालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं नगरपालिका परिषद गौरेला को धन्यवाद दिया।