जीपीएम पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
GPM/ गौरेला (घनश्याम ठाकुर)-थाना गौरेला, जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (छत्तीसगढ़)जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के सख्त निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना गौरेला द्वारा सतत निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 28.02.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मेन रोड नया बस स्टैंड तिराहा गौरेला क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना गौरेला पुलिस द्वारा चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर घेराबंदी की गई।
प्रकरण का विवरण
अपराध क्रमांक: 82/2026धारा: 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट
प्रार्थी: शासन की ओर से उप निरीक्षक रामनिवास सिंह राठौर
घटना दिनांक एवं समय: 28.02.2026 प्रातः 04:35 बजे
रिपोर्ट समय: 28.02.2026 प्रातः 11:25 बजे
घटना स्थल: मेन रोड, बस स्टैंड तिराहा, गौरेला
कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण
थाना गौरेला पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए धारा 179 बीएनएसएस के तहत गवाहों को नोटिस तामील कर मौके पर कार्रवाई की गई। बोलेरो वाहन एवं मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी सहमति पंचनामा एवं बरामदगी पंचनामा विधिवत तैयार किया गया।
बोलेरो वाहन के भीतर खाकी कार्टून में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी, जिस पर मध्यप्रदेश का होलोग्राम अंकित था। आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, किन्तु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
जप्ती का विवरण
एक नग महेन्द्रा बोलेरो वाहन क्रमांक CG-13-UG-0629, कीमत ₹4,00,000/-
एक नग मोटरसाइकिल HF डिलक्स क्रमांक CG-10-BD-5674, कीमत ₹70,000/-
खाकी कार्टून 25 नग (प्रत्येक में 50 बोतल, कुल 1250 नग × 180 एमएल)
कुल मात्रा: 225 लीटर
कीमत: ₹1,56,250/-
03 नग मोबाइल फोन
कुल जुमला कीमत: ₹6,26,250/-
गिरफ्तार आरोपीगण
राम सिंह, पिता – महेश लाल तिग्गा, उम्र 35 वर्ष
बबुआ राम, पिता – पंचराम अगरिया, उम्र 28 वर्ष
ऋषि कुमार पैकरा, पिता – अरपन सिंह, उम्र 31 वर्ष
सभी निवासी – नेवरी नवापारा, थाना गौरेला, जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (छ.ग.)
पुलिस टीम
इस संपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी गौरेला, निरीक्षक सौरभ सिंह द्वारा किया गया। टीम में—
उप निरीक्षक रामनिवास राठौर
प्रधान आरक्षक कुलदीप चतुर्वेदी
प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे
आरक्षक कौशलेन्द्र बघेलसक्रिय रूप से शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक का संदेश पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
जिला पुलिस गौरेला–पेंड्रा–मरवाही आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है।