कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन

0

कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन
कटनी।। कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रगीत वन्देमातरम एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन आज 2 मार्च को किया गया। रविवार 1 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन 2 मार्च को किया गया है। इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में लगने वाले सभी विभागों के कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारियों की मौजूदगी रही। इनमें संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, ज्योति लिल्हारे, डीआईओ प्रफुल्ल श्रीवास्तव, एआरसीएस श्री कुरील, विमल चौरसिया, जिला नाजिर सुनील मिश्रा, रत्नेश मिश्रा और हरप्रीतसिंह ग्रोवर लकी सहित अन्य शासकीय कर्मियों की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed