प्रभारी मंत्री श्री सिंह का बरही आगमन 14 को
प्रभारी मंत्री श्री सिंह का बरही आगमन 14 को
कटनी।। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का शनिवार 14 मार्च को सड़क मार्ग से दोपहर 2.30 बजे लोलरी नरसिंहपुर से कटनी जिले के बरही में आगमन होगा। प्रभारी मंत्री श्री सिंह यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ बरही के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे सड़क मार्ग से लोलरी नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।