पीएम मोदी के जन्मदिन पर GPM के सभी 5 जन औषधि केंद्रों में प्रज्वलित हुए ‘आशीर्वाद के दीये’ कलेक्टर व CMHO के आदेश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जागरूकता अभियान मरीजों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण दवाएं
गौरेला पेंड्रा मरवाही – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जिले में सेवा, समर्पण और जन-स्वास्थ्य का अनूठा संदेश देखने को मिला। जिले में संचालित सभी 5 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों में “आशीर्वाद का दीया” अभियान का गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला कलेक्टर विजय दयाराम के , मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) रामेश्वर शर्मा के निर्देशों के तहत तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म सिंह एवं औषधि निरीक्षक सुनील पंडा के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

तहसील चौक जन औषधि केंद्र,
जिला अस्पताल परिसर स्थित केंद्र,रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड स्थित केंद्र ,प्राथमिक सहकारी समिति मेड़ूका,प्राथमिक सहकारी समिति धनौली इन जगहों पर किये गए दीप प्रज्वलित ।


किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया आभार पीएम मोदी के जन्मदिन के इस विशेष मौके पर सभी केंद्रों को दीपों से रोशन किया गया। उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। इस पारदर्शी और सुरक्षित व्यवस्था से आम नागरिकों को गुणवत्ता पूर्ण दवाएं मिलने का भरोसा और मजबूत हुआ है।

