गूँजेगी हनुमान चालीसा भक्ति के साथ सेवा और एकता का संकल्प

0

गूँजेगी हनुमान चालीसा भक्ति के साथ सेवा और एकता का संकल्प
कटनी।। भगवान श्री हनुमान जी की कृपा से शहर में एक भव्य एवं पावन श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान का आयोजन 22 मार्च 2026, रविवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे से 7 बजे तक आई फिट स्पोर्ट्स टर्फ, शंभू टॉकीज के बाजू में, नई बस्ती क्षेत्र में संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में एकता, सेवा और जागरूकता का संदेश भी देगा। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारा बढ़ाने, रक्तदान जैसे महादान के प्रति लोगों को प्रेरित करने तथा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया जाएगा।
इस अवसर पर श्री बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा वाणी सेवा प्रदान की जाएगी। आयोजन कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी, कटनी के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य टीनू सचदेवा, रौनक खंडेलवाल, दयाल पोपटानी, अखिलेश पुरवार, शंकर साधवानी, गौरव नागवानी, मंजूबाला शर्मा, राज सोनी, अंकित बिलैया, दीपक सोनी, संतोष पांडेय एवं प्रदीप द्विवेदी सहित सभी सदस्यों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed