रविवार को भी खुले निगम काउंटर, करदाताओं को मिली राहत
रविवार को भी खुले निगम काउंटर, करदाताओं को मिली राहत
कटनी।। नगर निगम द्वारा बकाया कर वसूली अभियान के तहत रविवार के अवकाश दिवस पर भी विशेष शिविर लगाकर नागरिकों को कर जमा करने की सुविधा दी गई। सुभाष चौक और माई नदी के पास आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने जलकर और संपत्ति कर जमा किया। राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक के अनुसार, नागरिकों की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी कैश काउंटर खुले रखे गए और डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों को समय पर कर जमा करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के तहत सोमवार 23 मार्च को सुभाष चौक और खेर माई मंदिर के पास पुनः विशेष शिविर लगाए जाएंगे। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर कर जमा कर अधिभार से बचें।