सिंधियत जी शाम 2.0: सुहिणॉं सिंधी ग्रुप का भव्य आयोजन, सूफियाना रंग में दिखी परंपरा की शानदार झलक
सिंधियत जी शाम 2.0: सुहिणॉं सिंधी ग्रुप का भव्य आयोजन, सूफियाना रंग में दिखी परंपरा की शानदार झलक
कटनी।। शहर के होटल अरिंदम में सुहिणॉं सिंधी ग्रुप द्वारा सिंधियत जी शाम 2.0 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सिंधी संस्कृति और परंपरा की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और पूरी शाम गीत-संगीत के रंग में सराबोर रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरुण देव अवतार भगवान श्री झूलेलाल की आरती के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता का संचार हुआ। इसके बाद अजमेर राजस्थान से पधारे प्रसिद्ध गायक लवी कमल भगत ने अपने सूफियाना अंदाज में सिंधियत से जुड़े गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए।
इस अवसर पर पूज्य श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत कटनी के अध्यक्ष श्री चंदूलाल जादवानी पूज्य श्री सेंट्रल पंचायत शांति नगर के अध्यक्ष अशोक चेलानी सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष राज कुमार नानकानी ,पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बत्रा, गोवर्धनदास उदासी, दिलीप उदासी,मनीष गेई, प्रेम बत्रा, गोविंद सचदेवा, मेघराज खुबचंदानी,ठाकुरदास रंगलानी, मोहनलाल हीरानी, चीनी चेलानी,पंकज आहूजा, दिनेश जसवानी, हीरानंद साहजवानी, पीतांबर टोपनानी, नेवंदराम खुबचंदानी, राहुल होतवानी, रोशन खटवानी, नानकराम खुबचंदानी, अमर पुरुस्वानी,जय कुमार रामसिंघानी, राजेश रोहरा, रामचंद तख्तानी, श्री चंद तनवानी, अशोक रीझवानी, मनोहर उधवानी, मनीष जीवनानी, राकेश चांदवानी,रोहन पंजवानी, गोलू मेलवानी, चेतनदास सोमयानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य टीम सदस्य सुहिणॉं सिंधी ग्रुप मे भावेश संगतानी,सचिन खुबचंदानी, भावेश पंजवानी, साहिल सोम्यानी, गुलशन गंगवानी,पवन असरानी, विनोद डोडानी, निखिल कोडवानी, कमल हसीजा,रोहन खूबचंदनी,केशव असरानी, राहुल रूपचंदानी, रोहित मोटवानी, आशीष प्रथ्यानी, रोहित खूबचंदानी,संदीप हिंदुजा, अभिषेक प्रथयानी, मोहित खुबचंदानी,अंशुल प्रथ्यानी,मोहित संगतानी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुहिणॉं सिंधी ग्रुप की टीम के भावेश संगतानी, सचिन खुबचंदानी, साहिल सोम्यानी, गुलशन गंगवानी सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि सिंधी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का एक प्रेरणादायी प्रयास भी साबित हुआ।