पूर्व मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत जी की जयंती के अवसर पर पेंड्रा नगर पालिका में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला – पूर्व मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत जी की जयंती के अवसर पर पेंड्रा नगर पालिका में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के.के. धुरू सहित कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में संयुक्त महासचिव मनोज गुप्ता, प्रदेश सचिव बूंदकुंवर मॉस्को, रामनिवास तिवारीजी ,ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, पूर्व एल्डरमैन जैलेश सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्या राठौर, मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष दया वाकरे, जिला उपाध्यक्ष बेचू अहिरेश, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जय दत्त तिवारी, आमिर अली, पार्षद पारस चौधरी, मनोज साहू, प्रेमवती कोल, मैकू भारिया, पार्षद रमेश कोल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा थे। अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का प्रतीक रहा है, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त, समृद्ध और समावेशी छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वर्गीय महंत जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।