दो वार्डों में 28 लाख के कार्यों का भूमिपूजन सड़क, स्वच्छता व मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से नागरिकों को मिलेगी राहत

0

दो वार्डों में 28 लाख के कार्यों का भूमिपूजन
सड़क, स्वच्छता व मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से नागरिकों को मिलेगी राहत
कटनी।। नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिवाजी वार्ड एवं बाबू जगजीवन राम वार्ड में लगभग 28 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रभा गुप्ता एवं श्रीमती फ़ामिदा आफताब सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
शिवाजी वार्ड: सड़क व मुक्तिधाम विकास को गति
शिवाजी वार्ड में लगभग 11 लाख रुपए की लागत से कब्रिस्तान मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से जर्जर स्थिति के कारण यह मार्ग नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। इसके अलावा लगभग 4 लाख रुपए से मुक्तिधाम में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य किया जाएगा, जिससे सुविधाओं में सुधार आएगा और क्षेत्र की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
बाबू जगजीवन राम वार्ड में लगभग 13 लाख रुपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर नाली कवरिंग का कार्य किया जाएगा। खुली नालियों के कारण फैलने वाली गंदगी, दुर्गंध और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही मच्छरों के प्रकोप में कमी आने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर भी नियंत्रण संभव होगा।,महापौर बोलीं विकास से बदलेगा शहर का स्वरूप
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि कोई भी क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।
पार्षदों ने कहा कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए ये कार्य आवश्यक थे। इनके पूर्ण होने से आवागमन, स्वच्छता और दैनिक जीवन में सुधार होगा। उन्होंने भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य,पार्षद चोखे भाई, उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण होने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed