डिजिटल जुआघर बना कटनी जेब में मोबाइल, स्क्रीन पर बर्बादी IPL के नाम पर सट्टे का साम्राज्य कटनी में पुलिस का धावा, सिल्वर एक्सचेंज गैंग बेनकाब माधवनगर बना बुकियों का अड्डा, हर बॉल पर बिक रहा था शहर का भविष्य
डिजिटल जुआघर बना कटनी जेब में मोबाइल, स्क्रीन पर बर्बादी
IPL के नाम पर सट्टे का साम्राज्य कटनी में पुलिस का धावा, सिल्वर एक्सचेंज गैंग बेनकाब
माधवनगर बना बुकियों का अड्डा, हर बॉल पर बिक रहा था शहर का भविष्य
कटनी।। Indian Premier League का शोर जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर में सट्टे का ज़हर भी गहराता जा रहा है। रविवार रात कोतवाली पुलिस ने इस जहर पर करारा प्रहार करते हुए शहर के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर सट्टेबाजी के संगठित नेटवर्क को हिला दिया। मोबाइल ऐप सिल्वर एक्सचेंज के जरिए चल रहे इस खेल में हर गेंद, हर रन और हर विकेट पर दांव लग रहा था और इसके साथ दांव पर लग रही थी युवाओं की जिंदगी। रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने इस काले कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए शहर के 6 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया। नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में ‘सिल्वर एक्सचेंज’ नाम की ऑनलाइन आईडी के जरिए संचालित हो रहे संगठित सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें करोड़ों रुपये के दांव लगाए जा रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई, वह यह है कि सट्टा अब चौराहों से हटकर मोबाइल की स्क्रीन में कैद हो चुका है। नई बस्ती से लेकर संत नगर तक एजेंट सक्रिय बस स्टैंड और सर्कस मैदान में लाइव मैच पर सट्टा
Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings match पर चल रहा था खुला खेल
माधवनगर से संचालित हो रहा था पूरा नेटवर्क
सिल्वर एक्सचेंज आईडी के जरिए स्थानीय एजेंट ग्राहकों को जोड़ते और मिनटों में हजारों-लाखों के दांव लगवा रहे थे।
पुलिस का क्लीन स्वीप लेकिन असली खिलाड़ी अब भी बाहर?
कोतवाली पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, वे इस नेटवर्क की सिर्फ कड़ियां हैं। सवाल यह है क्या असली मास्टरमाइंड अभी भी पर्दे के पीछे हैं?
पुलिस ने मोबाइल, नगदी और डिजिटल सबूत जब्त कर लिए हैं, लेकिन इस सिंडिकेट की जड़ें शहर के कई हिस्सों में फैली होने की आशंका है। शहर में IPL सट्टा अब महज अवैध धंधा नहीं रहा यह एक सामाजिक महामारी बन चुका है। युवा बन रहे हैं आसान पैसे के गुलाम परिवार कर्ज और बर्बादी की ओर धकेले जा रहे हैं। हर हार के बाद बढ़ता दांव, बढ़ती तबाही अपराध की नई फैक्ट्री बन रहा सट्टा नेटवर्क यह खेल सिर्फ पैसों का नहीं, पूरे सामाजिक ढांचे को दीमक की तरह चाटने वाला जाल बन चुका है।
शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ कार्रवाई
पुलिस की टीम ने नई बस्ती, संत नगर, बस स्टैंड, सर्कस मैदान, LIC ऑफिस क्षेत्र और शंभू टॉकीज के पास एक साथ छापेमारी की। नई बस्ती में बजाज पैथोलॉजी के पास एक आरोपी को मोबाइल पर सट्टा खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया
संतोषी माता मंदिर क्षेत्र से ‘SILVER EXCH ID’ के जरिए ग्राहकों को जोड़ने वाला एजेंट गिरफ्तार
बस स्टैंड और सर्कस मैदान में Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings match पर लाइव सट्टा लेते आरोपी पकड़े गए LIC ऑफिस और शंभू टॉकीज के पास से भी मोबाइल, नगदी और सट्टे के डिजिटल सबूत बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।
माधवनगर सट्टे का ग्राउंड जीरो
कटनी का माधवनगर अब सट्टेबाजी का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां से एजेंटों का नेटवर्क पूरे शहर में फैल चुका है जहां हर गली में एक बुक्की और हर हाथ में एक मोबाइल ऐप है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
सभी आरोपियों के खिलाफ: पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 49
के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।