घर बैठे होगी जनगणना 2027 की शुरुआत: 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना का पहला चरण https://se.census.gov.in पर ऑनलाइन दर्ज कर सकेगे जानकारी

0

घर बैठे होगी जनगणना 2027 की शुरुआत: 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना का पहला चरण
https://se.census.gov.in पर ऑनलाइन दर्ज कर सकेगे जानकारी
कटनी।। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण की शुरुआत 16 अप्रैल से होने जा रही है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इस चरण में नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से घर बैठे अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा दी गई है।
जिला प्रशासन ने सभी शासकीय विभागों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने समय-सीमा बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में 15 दिनों की अवधि में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं पोर्टल पर जाकर जानकारी दर्ज करने तथा अपने परिवार के सदस्यों का विवरण सुनिश्चित रूप से भरने का आग्रह किया। नागरिकों के लिए भारत सरकार द्वारा एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से वे आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के बाद एक यूनिक आईडी जनरेट होगी, जिसे बाद में जनगणना कर्मी को दिखाना होगा, जिससे सत्यापन प्रक्रिया सरल हो जाएगी।
यह पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध रहेगा, जिससे लोग अपनी मातृभाषा में जानकारी भर सकेंगे। इस प्रक्रिया में दो प्रमुख प्रकार की जानकारी ली जाएगी
मकान सूचीकरण: घर के स्वामित्व, निर्माण सामग्री और सुविधाओं का विवरण
जनसंख्या विवरण: परिवार के सदस्यों के नाम, आयु, शिक्षा और व्यवसाय
प्रशासन ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे सभी प्रश्नों के सही और पूर्ण उत्तर दें, क्योंकि जनगणना अधिनियम की धारा 8 के तहत सही जानकारी देना अनिवार्य है।
जनगणना-2027 का यह पहला चरण नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सफल बनाया जा सकता है, जिससे भविष्य की योजनाओं और नीतियों के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed