सेन श्रीवास समाज मरवाही परिक्षेत्र द्वारा मरवाही के गायत्री मंदिर में मनाया गया सेन जयंती 

0

प्रशांत कुमार मिश्रा मरवाही

 

आज वैशाख कृष्ण द्वादशी दिनांक 14 अप्रैल को सेन समाज द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ मरवाही में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726 वी जयंती मनाई गई सेन जी महाराज का जन्म सन 1300 ईस्वी में एवं संवत1357 में रीवा राज्य के बांधवगढ़ क्षेत्र में हुआ था वह राजा वीर सिंह के राज नाई हुआ करते थे वे धार्मिक स्वभाव के थे एवं कृष्ण की भक्ति में लीन रहते थे। एक बार वे रास्ते में कृष्ण मंदिर में पूजा में शामिल हुए एवं उन्हें राजा की आज्ञा का ध्यान नहीं रहा । राज आज्ञा का उल्लंघन ना हो अतः कृष्ण भगवान स्वयं भक्त सेन का रूप रख राजा की सेवा में गए, उनका छौर कर्म भी किया, उनके (भगवान कृष्ण) स्पर्श से राजा के रोग भी जाते रहे, जिससे राजा प्रसन्न होकर अपना हार

भगवान के गले में (जो संत सेन बने थे )डाल दिया। भगवान अपना कार्य कर चले गए ,राजा द्वारा दिया हार भक्त सेन के गले में पहुंच गया। पूजन समाप्त के बाद जब वह राजा के पास गए तब उन्हें पता चला कि उनके जगह भगवान कृष्ण आकर उनका काम भगवान द्वारा किया जा चुका है ।राजा द्वारा इनाम में मिलने वाला हार भी उनके गले में था। संत जी समझ गए की भक्त का मान रखने के लिए भगवान स्वयं यह कार्य करके चले गए। इस घटना के बाद में उनकी भक्ति और प्रगाढ़ हो गई और उन्होंने राज नाई का कार्य बंद कर भगवत भक्ति में लीन हो गए ।उन्होंने सेंन सागर नाम की पुस्तक लिखी जिसका उल्लेख भक्तमाल कथा में आता है। आज जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के तीनों ब्लाकों के सेन समाज गायत्री मंदिर मरवाही में एकत्र हो सेन जी की जयंती मनाई कार्यक्रम में संत शिरोमणि सेन महाराज के प्रतिमा का पूजन से प्रारंभ हुआ। एवं जिला समन्वय हरिप्रसाद पटेल, मुख्य ट्रस्टी श्रीमती सुमन लता यादव, ब्लॉक शहसमन्वयक अमीन सिंह मरावी द्वारा एक कुंडी यज्ञ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में सेन समाज के 300 लोगों की उपस्थित रही कार्यक्रम के बाद सभी सेन समाज के लोगों का भोजन प्रसाद भी एक साथ हुआ। भोजन के बाद सेन समाज की आगे की कार्य योजना के लिए अहम बैठक संपन्न हुई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मरवाही परिक्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार सेन के द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष लेखराम श्रीवास,सचिव सुनील कुमार श्रीवास, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रानू श्रीवास, मनोहर सेन, राजकुमार श्रीवास,पवन श्रीवास, चोवा राम श्रीवास एवं समाज के समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ सभी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed