आज बुढ़ार पहुंचेंगे अजय सिंह राहुल, अगुवाई में स्वागत की व्यापक तैयारियाँ  

0

बुढ़ार। पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश शासन एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल आज गुरुवार को बुढ़ार-धनपुरी दौरे पर पहुंचेंगे। उनके साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। दौरे को लेकर क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुढ़ार द्वारा सुबह 9 बजे अमलाई चौक में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात का कार्यक्रम हनुमान खंडेलवाल के निवास पर तथा सामान्य कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम बलमीत सिंह खनूजा के निवास पर आयोजित किया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में यह पहला बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन, कनिष्ठ कार्यकर्ताओं और युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी अगुवाई में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।
हनुमान खंडेलवाल ने कहा कि अजय सिंह राहुल का आगमन संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण अवसर है। वरिष्ठ नेतृत्व से सीधा संवाद होने से कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी। क्षेत्र की समस्याओं पर भी सार्थक चर्चा होगी और संगठन को मजबूती प्रदान होगी।
बलमीत सिंह खनूजा ने कहा कि राहुल भैया का दौरा कार्यकर्ताओं के सम्मान और उत्साह का प्रतीक है। उनके आने से कांग्रेस परिवार में नई ऊर्जा का संचार होगा। बुढ़ार क्षेत्र के कार्यकर्ता ऐतिहासिक स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सुजीत सिंह चंदेल ने कहा कि अजय सिंह राहुल हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज को महत्व देते हैं। यही कारण है कि उनके आगमन को लेकर युवाओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। यह कार्यक्रम संगठन को नई गति देने वाला साबित होगा।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी मंडलम अध्यक्षों, नगर कांग्रेस अध्यक्षों, युवा कांग्रेस साथियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed