भीषण गर्मी में पेयजल संकट से राहत: वार्ड क्रमांक 05 में बोर खनन कार्य शुरू

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/गौरेला।

भीषण गर्मी के चलते गौरेला नगरपालिका परिषद क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल संकट को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल अभाव वाले वार्डों में बोर खनन कर पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज नगर गौरेला के मध्य स्थित वार्ड क्रमांक 05 में बोर खनन कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया तथा तत्परता के साथ खनन कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद अंकुर विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे और कार्य की निगरानी की।

बोर खनन शुरू होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी।

इस अवसर अरूण विश्वकर्मा, ठाकुर रामप्रकाश सिंह,बल्लू विश्वकर्मा,ठाकुर घनश्याम सिंह, सन्नी विश्वकर्मा, मिंटू विश्वकर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed