सांसद कार्यालय में ‘नांद रखो अभियान’ की पहल, गौसेवा के लिए बढ़ा जनसहभागिता का कदम

0
शहडोल। जिले में गौसंरक्षण और सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल सामने आई है। नंदी गौ सेवा धाम द्वारा संचालित ‘नांद रखो अभियान’ के तहत आज सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के कार्यालय परिसर में विधिवत नांद स्थापित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य निराश्रित एवं गौवंश के लिए भोजन और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है, साथ ही आमजन को गौसेवा के प्रति प्रेरित करना भी है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि बढ़ती गर्मी और शहरी क्षेत्रों में चारे-पानी की कमी के कारण गौवंश को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ‘नांद रखो अभियान’ एक मानवीय और सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रहा है।
सांसद कार्यालय में नांद स्थापना के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक संस्थानों को भी ऐसे सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे आम नागरिकों को प्रेरणा मिल सके और समाज में सकारात्मक बदलाव आए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भी नांद स्थापित कर गौसेवा में योगदान देंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे।
इस अवसर पर अनिल द्विवेदी, रविंद्र वर्मा, पिंकू शुक्ला, सिल्लू रजक, राकेश कनौजिया, विकाश जोतवानी, अमन यादव, आशीष तिवारी, राजेश चौहान, खुशी सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *