पुलिस की घेराबंदी में फंसा गांजा तस्कर, 60 हजार का 3 किलो गांजा बरामद,पिट्टू बैग में भरकर सप्लाई देने निकला था आरोपी,रंगनाथनगर पुलिस ने पकड़ा सीधे पहुंचा जेल
पुलिस की घेराबंदी में फंसा गांजा तस्कर, 60 हजार का 3 किलो गांजा बरामद,पिट्टू बैग में भरकर सप्लाई देने निकला था आरोपी,रंगनाथनगर पुलिस ने पकड़ा सीधे पहुंचा जेल
कटनी।। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना रंगनाथनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 3 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ओएफके स्टेडियम के सामने आम रोड पर एक युवक संदिग्ध हालत में पिट्टू बैग लेकर घूमता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही युवक भागने लगा, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित कोल पिता स्वर्गीय अशोक कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पतरोई थाना सिहोरा जिला जबलपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पिट्टू बैग से 2 किलो 918 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।