गौरेला पेंड्रा मरवाही ब्राह्मण समाज ने ब्राह्मणों पर अमर्यादित वक्तव्य देने वाले समाजवादी पार्टी नेता राजकुमार भाटी के विरुद्ध पेंड्रा थाने में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की

0

मुकेश द्विवेदी संवाददाता हाल ए हलचल

 

सर्व ब्राह्मण परिषद के सदस्यों ने सपा नेता भाटी के बयान की निंदा की।

 

ब्राह्मणों के प्रति अनर्गल बयान को लेकर ब्राह्मणों में रोष,लोक शांति भंग होने की आशंका जताई गई।कार्यवाही नहीं होने से ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य,शासन प्रशासन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी होगी

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही 14.05.2026/ जिले के ब्राह्मण समाज “सर्व ब्राह्मण परिषद” के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ब्राह्मणों के प्रति अशोभनीय,अमर्यादित कथन करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी के विरुद्ध पेंड्रा थाने में पहुँचकर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी करने की मांग की गई इस मामले को लेकर जिले के ब्राह्मणों ने थाना प्रभारी पेंड्रा को लिखित ज्ञापन भी सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी ब्राह्मणों के विरुद्ध अमर्यादित कथन कर जनमानस के बीच ब्राह्मणों के प्रति घृणा एवं वैमनस्यता का भाव फैला रहे हैं इससे ब्राह्मण समाज आहत और रोष में है जिससे लोक शांति भंग होने की आशंका है।

सर्व ब्राह्मण परिषद के सदस्यों ने कहा है कि राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी के नेता के अनर्गल कथन “ब्राह्मण वेश्या से भी गिरे हुए हैं” इनके द्वारा ब्राह्मणों की तुलना वेश्या से की गई है।ऐसे आपराधिक कृत्य तथा वैमनस्यता व घृणा का भाव फैलाने वाले राजकुमार भाटी की अशोभनीय बात को लेकर समाज द्वारा निंदा की गई और जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि राजकुमार भाटी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कठोर कार्रवाई व गिरफ्तारी की जाए।वहीं ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कठोर कार्रवाई व गिरफ्तारी नहीं किये जाने पर सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पवन त्रिपाठी (अधिवक्ता)श्रीकांत चतुर्वेदी ,जयदत्त तिवारी (पार्षद),अक्षय तिवारी,विवेक पाण्डेय,राजीव पाण्डेय,शिवशंकर तिवारी,सत्या पाण्डेय,चंदन मिश्रा,मृत्युंजय शर्मा उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed