हाल ए हलचल’ की खबर का दमदार असर: कलेक्टर की सख्ती और जिला खनिज अधिकारी आदित्य मनकर के नेतृत्व में माफियाओं पर बड़ा प्रहार

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही – हाल ए हलचल समाचार पत्र ने जिले में हो रही अवैध रेत खनन के समाचार के माध्यम से प्रशासन की ओर ध्यान आकर्षित कराया था।

जिस पर कलेक्टर के सख्त निर्देश और खनिज अधिकारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 5 ट्रैक्टर व 1 जेसीबी जब्त

खनिज अधिकारी आदित्य मानकर ने हाल ए हलचल को बताया कि अवैध रेत,मुरुम, गिट्टी पर लगातार कार्रवाई जारी है इसके साथ साथ यह कार्यवाही और सघन होगी।

 

इस खबर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर महोदय ने जो सख्त तेवर दिखाए हैं, वह जिले में सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता को साबित करता है।

 

कलेक्टर के इन्हीं सख्त निर्देशों को तत्काल धरातल पर उतारते हुए जिला खनिज अधिकारी आदित्य मनकर ने जिस त्वरित गति और कर्तव्यनिष्ठा से मोर्चा संभाला, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।

 

कलेक्टर के स्पष्ट आदेश और जिला खनिज अधिकारी के कुशल व तेजतर्रार नेतृत्व की इस शानदार जुगलबंदी ने खनन माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दी है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

कार्रवाई का विस्तृत विवरण:

सघन जांच अभियान: कलेक्टर के निर्देश पर और श्री आदित्य मनकर के सीधे मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने सिवनी, लखनघाट, चीचगोहना और गुल्लीडांड क्षेत्रों में अचानक और सघन छापेमारी की।

 

बड़ी जब्ती: इस छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में लिप्त कुल 05 ट्रैक्टर (3 रेत, 1 गिट्टी, 1 मुरुम से लदे) और 01 जेसीबी मशीन मौके से जब्त की गई।

 

सुरक्षा व्यवस्था: प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षित रूप से मरवाही और सिवनी पुलिस थानों की अभिरक्षा में सौंप दिया है।

 

 

सख्त कानूनी कार्रवाई:

प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए सभी माफियाओं और वाहन मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की निम्नलिखित सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है:

धारा 21(1), धारा 21(5), धारा 23(क)

 

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम:

कलेक्टर की मंशा के अनुरूप और जिला खनिज अधिकारी आदित्य मनकर के दिशा-निर्देशों पर जमीनी स्तर पर निम्नलिखित टीम ने इस सफल कार्रवाई को मुस्तैदी से अंजाम दिया:

श्री सुजीत कंवर (खनि निरीक्षक), श्री सतीश साहू, साहिब गनी (नगर सैनिक)

 

‘हाल ए हलचल’ की खबर के बाद कलेक्टर महोदय की त्वरित निर्णय क्षमता और जिला खनिज अधिकारी आदित्य मानकर की दमदार कार्यप्रणाली ने यह संदेश दे दिया है कि जिले में अवैध कारोबार और माफियाओं के लिए अब कोई जगह नहीं है। आम जनता प्रशासन की इस पारदर्शिता, सख्ती और तत्परता की जमकर भूरि-भूरि प्रशंसा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed