छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ (संबद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) की सामान्य में अधीक्षकों की विभिन्न मांगों एवं संगठन विस्तार पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

0

 

*बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ की सामान्य सभा बैठक आज दिनांक 24 मई 2026 को प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग कार्यालय परिसर, नेहरू चौक बिलासपुर में प्रदेश अध्यक्ष उदेश सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पल्लव झा एवं कोषाध्यक्ष आशीष साहू सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही*

 

*सामान्य सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक पी.आर. यादव, प्रदेश समन्वयक जी.आर. चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, संचालनालय विभागाध्यक्ष इंद्रावती शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू तथा जिला इकाई बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर शर्मा उपस्थित रहे। संघ की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया*

 

*बैठक में छात्रावास अधीक्षकों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधीक्षकों की सेवा शर्तों के निर्धारण, छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु शिष्यवृत्ति राशि में वृद्धि, छात्रावासों के अनुरक्षण मद हेतु पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने, अधीक्षकों की पदोन्नति एवं क्रमोन्नति, कार्यभार से संबंधित समस्याओं तथा अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया*

 

*सामान्य सभा में संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रदेश स्तर के साथ-साथ संभाग स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने हेतु संभाग अध्यक्ष एवं संभाग उपाध्यक्ष जैसे पदों के गठन पर आम सहमति बनी। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर अधिक से अधिक सक्रिय एवं ऊर्जावान साथियों को संगठन से जोड़ने तथा जिला स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी विचार किया गया*

 

*सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि अधीक्षकों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु शासन एवं प्रशासन स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर व्यापक आंदोलनात्मक रणनीति भी तैयार की जाएगी। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता, अनुशासन एवं सामूहिक नेतृत्व को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया*

 

*बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, अधीक्षकों के अधिकारों की रक्षा तथा विभागीय समस्याओं के निराकरण हेतु सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही अधीक्षकों की लंबित मांगों का समाधान संभव है तथा आने वाले समय में संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा*

 

*कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित अधीक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed