गौरेला के कृष्णा टाकीज परिसर के रिहायशी इलाके में घुसा भालू, दशहत का माहौल 

0

गौरेला – गौरेला में रात्रि 8 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब गौरेला के संजय चौक स्थित कृष्णा टाकीज परिसर में भालू नजर आया।

भीड़ भाड़ इलाका और गौरेला से पेंड्रा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग में आवागमन कर रहे लोगों ने देखा तभी हाहाकार मच गया, कुत्ते भौंकने लगे टाकिज परिसर में एक ओर तार की फेंसिंग और दूसरी तरफ से लगभग आठ फुट की बाउंड्री वॉल होने की वजह से भालू परिसर में ही मंडराने लगा।

यहां बताना जरूरी है कि कृष्णा टाकीज को बंद हुए वर्षों हो चुकें हैं, उस स्थान पर खाली प्लॉट है जिसकी परिधि में भालू काफी देर विचरण कर रहा था।

लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा मोबाइल लेकर लोगों ने वीडियो फोटो बनाने लगे, मौके पर सूचना पाते ही वन विभाग का अमला पंहुच चुका था, उनकी ओर से भालू को खदेड़ने की कवायद शुरू कर दी गई साथ ही उमड़ रही भीड़ को भी नियंत्रित किया गया।

भालू आठ फुट की बाउंड्री वॉल कूद कर दूसरी ओर भाग गया है।

वन विभाग अमला भालू को खदेडते हुए पीछा कर रहा है।

समाचार लिखे जाने तक भालू की एक्जेक्ट लोकेशन नहीं मिल पाई है, संभवतः अंधेरे का फायदा उठाकर भालू भाग गया हो य कहीं झाड़ियों में छिपा हो सकता है।

भालू का इस तरह से रिहायशी इलाकों में आना दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं।

साथ ही आम जनों में आक्रोश इस बात को लेकर है कि जिस बेतरतीबी से जंगल काटे जा रहे हैं उससे वन्य जीव भूख प्यास में शहरी क्षेत्रों में वितरण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed