जोबाटोला वनग्राम में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई अंतराज्यीय अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 02 हाईवा 02 ट्रैक्टर एवं 01 टिप्पर वाहन एवं गिट्टी के 01 हाईवा ज़ब्त।

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

कलेक्टर डॉक्टर संतोष देवांगन के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन में संलिप्त वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनि अधिकारी श्री आदित्य मानकर ने बताया की कलेक्टर महोदय के निर्देश पर जिले में लगातार अवैध उत्खनन /परिवहन/भंडारण पर कार्यवाही की जा रही है। बता दें की इन दिनों खनिज विभाग पूरे एक्शन मोड पर है।

खनिज विभाग द्वारा जिले के जोबाटोला क्षेत्र से रेत के अवैध परिवहन कर रहे अंतरराज्यीय रेत गिरोह पर कार्यवाही किया गया है। खनिज विभाग द्वारा रात्रि लगभग 10 बजे हाइवा वाहन क्रमांक CG31B9031, CG10AZ4266, को मध्यप्रदेश अवैध रेत ले जाए जाने के दौरान ज़ब्त किया गया है। वही हाइवा क्रमांक CG12BP9142, को गिट्टी के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर ज़ब्त कर कर कलेक्टर परिसर में रखा गया है। सभी वाहनों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 21(1),(5)एवं 23 (क) के तहत कार्यवाही की जा रही है।

 

कलेक्टर महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले में कोई भी खनिजों की अवैध गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

कार्यवाही में ये रहे शामिल:-श्री आदित्य मानकर (सहायक खनि अधिकारी ),श्री सुजीत कंवर (खनि निरीक्षक), सतीश साहू, साहिब गनी (नगर सैनिक) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed