कलेक्टर के निर्देश पर रेत एवं गिट्टी के अवैध परिवहन कर रहे 04 वाहन ज़ब्त। रेत एवं गिट्टी अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 01हाईवा 03 ट्रैक्टर ज़ब्त।
गौरेला पेंड्रा मरवाही – कलेक्टर डॉक्टर संतोष देवांगन के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन में संलिप्त वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनि अधिकारी श्री आदित्य मानकर ने बताया की कलेक्टर महोदय के निर्देश पर जिले में लगातार अवैध उत्खनन /परिवहन/भंडारण पर कार्यवाही की जा रही है। बता दें की इन दिनों खनिज विभाग द्वारा जिले के खंता,अन्डी, पीपरखूंटी क्षेत्र से रेत एवं गिट्टी के अवैध परिवहन कर रहे वाहन मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 21(1),(5)एवं 23 (क) के तहत कार्यवाही किया जा कर अर्थदण्ड/समझौता की राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराया गया है।
कलेक्टर महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले में कोई भी खनिजों की अवैध गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी।
कार्यवाही में ये रहे शामिल:-श्री आदित्य मानकर (सहायक खनि अधिकारी ),श्री सुजीत कंवर (खनि निरीक्षक), सतीश साहू, साहिब गनी (नगर सैनिक) शामिल रहे।