कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, पैर और हाथ कटे

0

 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 2 जून 2026

 

पेंड्रा रोड क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है जहां कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18204) से गिरकर एक 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, बायां पैर घुटने के पास से कट गया है और दाहिना हाथ भी कट गया है। जीआरपी (GRP) चौकी पेंड्रा रोड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को शासकीय जिला अस्पताल गौरेला (GPM) में इलाज के लिए भेजा है।

 

हादसे का विवरण और बचाव कार्य

स्टेशन मास्टर की डायरी रिपोर्ट (सं. 514/17/02) के अनुसार, यह व्यक्ति शुरू में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष के रूप में VKR-HRB के डाउन लाइन (किलोमीटर नंबर 833/12-14) के पास घायल अवस्था में गिरा हुआ मिला था।

 

घायल को तुरंत NBOX 21 ट्रेन के ब्रेक वैन (Brake Van) में चढ़ाकर पेंड्रा स्टेशन लाया गया, ताकि उसे बेहतर इलाज के लिए गौरेला जिला अस्पताल भेजा जा सके।

 

इस प्रारंभिक रेस्क्यू में NBOX 21 के गार्ड (GTM) अशोक कुमार और लोको पायलट (LP) रंजीत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

घायल की पहचान

जीआरपी चौकी पेंड्रा रोड द्वारा 2 जून 2026 को जारी किए गए पुलिस मुलाहिजा पत्र के अनुसार, घायल युवक की बाद में पहचान सुनिश्चित कर ली गई है: नाम: राजकुमार साहू पिता का नाम: हीरालाल साहू उम्र: लगभग 35 वर्ष निवासी: ग्राम कन्डोटा, थाना राजापुर, जिला निवाड़ी, मध्य प्रदेश पुलिस स्टेशन GRP/OP/PND द्वारा शासकीय जिला अस्पताल गौरेला के सर्जन को मेडिकल परीक्षण और उचित उपचार के लिए आधिकारिक रूप से सूचित कर दिया गया है। फिलहाल युवक को जिला अस्पताल से सिम्स बिलासपुर इलाज बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed