वेंकट वार्ड में 30 लाख के नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

0

वेंकट वार्ड में 30 लाख के नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन99
कटनी।। नगर निगम कटनी द्वारा वेंकट वार्ड में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से होने वाले सी.सी. नाली निर्माण एवं कव्हरिंग कार्य का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती वीणा बैनर्जी की उपस्थिति में किया गया। परियोजना के तहत नारायण केवट मंदिर से मालती वर्मन के मकान तक 24.30 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण तथा 5.50 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण एवं कव्हरिंग कार्य कराया जाएगा।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं पार्षद श्रीमती बैनर्जी ने कहा कि कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष सहभागिता रही तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। निर्माण कार्य से वार्ड में स्वच्छता, सुरक्षा और आवागमन सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed