लंबे इंतजार के बाद पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, जारी हुए तबादला आदेश,कुठला और ढीमरखेड़ा को मिले नए प्रभारी
लंबे इंतजार के बाद पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, जारी हुए तबादला आदेश,कुठला और ढीमरखेड़ा को मिले नए प्रभारी
कटनी।। जिला पुलिस बल में रविवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यवाहक निरीक्षक अखिलेश दाहिया को कुठला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अभिषेक चौबे को ढीमरखेड़ा से विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है तथा महिमा रघुवंशी को ढीमरखेड़ा थाने की कमान सौंपी गई है। विजयराघवगढ़ के थाना प्रभारी रितेश शर्मा को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में पांच वर्ष से अधिक समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों के भी तबादले किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।