नगरपालिका अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 15 में सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
नगरपालिका अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 15 में सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
गौरेला। नगरपालिका परिषद गौरेला के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा किया गया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की इस मांग के पूरा होने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि वे अपने चुनावी वादों और जनघोषणाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा नगर के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में सुगम आवागमन के लिए बेहतर सड़कें, साफ-सुथरी नालियां, समुचित प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर के किसी भी वर्ग को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में विक्रांत रोहणी पार्षद वार्ड नं 15,मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी, पूर्व पार्षद शिव रोहणी,आयुष सोनी पार्षद वार्ड नं 03, रितुराज अग्रवाल, बब्बू रोहणी, स्वप्निल मिश्रा उपयंत्री सहित वार्ड वासी मौजूद थे।
