अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य द्वारा लमतरा ओवर ब्रिज के समीप हुए भीषण सड़क दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का किया नेतृत्व
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य द्वारा लमतरा ओवर ब्रिज के समीप हुए भीषण सड़क दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का किया नेतृत्व
कटनी।। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य द्वारा लमतरा ब्रिज के समीप हुए भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी कुठला सहित पुलिस बल के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभालते हुए घायलों को शीघ्र उपचार हेतु अस्पताल भिजवाने तथा घटना में जान गंवाने वाले मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया से मौके पर किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित ना हो। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। दुर्घटना स्थल पर आवश्यक पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की।
