आज फिर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही रेत अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही। रेत के अवैध परिवहन करते 03 ट्रैक्टर वाहन जप्त।
गौरेला पेंड्रा मरवाही – कलेक्टर डॉ संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़न दस्ता दल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा जिले के मटियाडांड के चेक डेम के नीचे लगभग एक किलोमीटर दूरी पर सोन नंदी मऊहरि क्षेत्र से रेत उत्खनन/परिवहन करते तीन ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया है।
बता दे कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि चेक डेम को खोल के रेत निकाला जा रहा है,जिस पर कलेक्टर महोदय के द्वारा तत्काल खनिज विभाग को जांच करने के आदेश दिए गए थे जिस पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त करके सुरक्षित कोटमी पुलिस चौंकी मे खड़ा किया गया हैं। सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1),(5) एवं 23(क) के तहत कार्यवाही किया जा कर अर्थदंड/समझौता की राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराए जाने के उपरांत ही मय खनिज वाहनों को मुक्त किया जाएगा।
कलेक्टर महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले में कोई भी खनिजों की अवैध गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी।
कार्यवाही में ये रहे शामिल:- श्री आदित्य मानकर (सहायक खनि अधिकारी), श्री सुजीत कंवर (खनि निरीक्षक), शिवकुमार लहरे (खनिज सिपाही), साहिब गनी(नगर सैनिक) शामिल रहे।