विज्ञान और संस्कृति के समन्वय का संदेश, विज्ञान भारती के सातवें महाअधिवेशन में शामिल हुईं कटनी की समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम

0

विज्ञान और संस्कृति के समन्वय का संदेश, विज्ञान भारती के सातवें महाअधिवेशन में शामिल हुईं कटनी की समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम
कटनी।। बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत संगठन विज्ञान भारती का दो दिवसीय सातवां महाअधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के महाअधिवेशन में देश के 17 राज्यों से लगभग 1147 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक, सामाजिक संगठन प्रतिनिधि, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, कॉलेज छात्र एवं विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के कटनी जिले की वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता Manjusha Gautam को विशेष आमंत्रण दिया गया। वे चर्चित सामाजिक संस्था मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
महाअधिवेशन में अपने संबोधन के दौरान मंजूषा गौतम ने कहा कि विज्ञान को देश की सभ्यता, संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज एवं पर्यावरण के साथ जोड़ते हुए नई तकनीकों का विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रोत्साहन और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देकर ही देश के विकास को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान भारती की ओर से मंजूषा गौतम का काशी परंपरा अनुसार अंगवस्त्र एवं तुलसी माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि विज्ञान भारती का यह महाअधिवेशन प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है, जिसमें देशभर से विज्ञान एवं अनुसंधान, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि सहभागिता करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed