बसों की सुरक्षा जांच में बड़ा खुलासा, 7 बसें सुरक्षा मानकों पर फेल ऑडिट शुरू स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा अभियान, 41 बसों की जांच आरटीओ-यातायात पुलिस का संयुक्त एक्शन

0

बसों की सुरक्षा जांच में बड़ा खुलासा, 7 बसें सुरक्षा मानकों पर फेल ऑडिट शुरू
स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा अभियान, 41 बसों की जांच आरटीओ-यातायात पुलिस का संयुक्त एक्शन
कटनी।। सड़क हादसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटनी यातायात पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने जिले में लोक परिवहन एवं स्कूली बसों के विरुद्ध संयुक्त विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 41 बसों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 7 बसों में इमरजेंसी एग्जिट से जुड़ी गंभीर कमियां पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई। संबंधित बसों की फिटनेस निरस्त करने की प्रक्रिया भी आरटीओ द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संचालित इस अभियान का नेतृत्व यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं आरटीओ संतोष पाल ने किया। अभियान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।


निरीक्षण के दौरान यह विशेष रूप से जांचा गया कि बसों में इमरजेंसी एग्जिट कार्यशील स्थिति में है या नहीं तथा उसके सामने कोई सीट या अन्य अवरोध तो नहीं है। कई बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों, विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे संयुक्त अभियान जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed