सेफ क्लिक 2.0 : कटनी पुलिस का व्यापक साइबर जागरूकता अभियान जिलेभर में स्कूलों, मंडियों, रेलवे परिसर, न्यायालय, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर हजारों नागरिकों को किया गया जागरूक 1930 हेल्पलाइन, डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव का दिया गया संदेश

0

सेफ क्लिक 2.0 : कटनी पुलिस का व्यापक साइबर जागरूकता अभियान
जिलेभर में स्कूलों, मंडियों, रेलवे परिसर, न्यायालय, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर हजारों नागरिकों को किया गया जागरूक
1930 हेल्पलाइन, डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव का दिया गया संदेश
कटनी।। प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय विशेष “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत कटनी पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में 2 जुलाई को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कृषि उपज मंडियों, रेलवे परिसर, जिला न्यायालय, व्यापारिक बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं सामाजिक संस्थानों में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी तथा डिजिटल माध्यमों से होने वाले आर्थिक अपराधों के प्रति सतर्क करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।

पहरूआ मंडी परिसर में हुआ मुख्य जागरूकता कार्यक्रम
पहरूआ मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी एवं सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी लिंक, ओटीपी, बैंकिंग जानकारी, सोशल मीडिया, मोबाइल एप एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज अथवा लिंक पर भरोसा न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

रेलवे परिसर में रेलकर्मियों, जीआरपी एवं वेंडर्स को किया जागरूक
सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने रेलवे परिसर पहुंचकर रेलकर्मियों, जीआरपी पुलिस बल एवं अधिकृत वेंडर्स को डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने फर्जी केवाईसी अपडेट, बैंक खाते बंद होने का भय दिखाकर ठगी, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, स्क्रीन शेयरिंग एप, डिजिटल भुगतान एवं सोशल मीडिया अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए मजबूत पासवर्ड एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अपनाने का संदेश दिया।

आशा किरण बालगृह में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा
डीएसपी अजाक शिवा पाठक ने आशा किरण बालगृह में बच्चों एवं फैकल्टी के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड, फर्जी लिंक से बचाव, ओटीपी साझा न करने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण 1930 डूडल मेकिंग प्रतियोगिता एवं स्ट्रांग पासवर्ड प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

व्यापारिक बाजारों में चला जनजागरूकता अभियान
विजयराघवगढ़ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद कर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने फर्जी निवेश योजनाएं, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध मैसेज से सावधान रहने की अपील की।

बाकल क्षेत्र में विधायक ने दिया जागरूकता का संदेश
थाना बाकल क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने नागरिकों से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने का आह्वान किया।
थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने सुरक्षित डिजिटल भुगतान, सोशल मीडिया सुरक्षा, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा तथा मजबूत पासवर्ड के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं को किया जागरूक
अधिवक्ता संघ कार्यालय, जिला न्यायालय में सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने अधिवक्ताओं को डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक एवं साइबर अपराधों के नए तरीकों की जानकारी देते हुए स्वयं जागरूक रहने और समाज को भी जागरूक करने की अपील की।

ढीमरखेड़ा पुलिस का ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान
थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी ने लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की शपथ दिलाई।

अभियान के दौरान इन विषयों पर दिया गया विशेष जोर
डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी पुलिस कॉल
ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड
क्यूआर कोड एवं यूपीआई कलेक्ट फ्रॉड
फिशिंग लिंक एवं फर्जी वेबसाइट
सोशल मीडिया हैकिंग
ऑनलाइन निवेश एवं लॉटरी फ्रॉड
केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी
स्क्रीन शेयरिंग एप से धोखाधड़ी
साइबर बुलिंग एवं डिजिटल सुरक्षा
कटनी पुलिस की आमजन से अपील
✔ OTP, CVV, ATM PIN एवं पासवर्ड किसी से साझा न करें।
✔ किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
✔ बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर आने वाली कॉल की सत्यता अवश्य जांचें।
✔ केवल https:// वाली सुरक्षित वेबसाइट पर ही ऑनलाइन भुगतान करें।
✔ सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखें।
✔ मजबूत पासवर्ड एवं Two-Factor Authentication (2FA) का उपयोग करें।
✔ केवल आधिकारिक स्रोतों से ही मोबाइल एप डाउनलोड करें।
✔ KYC, बिजली बिल, नौकरी, निवेश एवं लॉटरी के नाम पर आने वाले संदेशों से सावधान रहें।
✔ किसी भी QR Code अथवा UPI Collect Request को बिना समझे स्वीकार न करें।
✔ AnyDesk, TeamViewer जैसी स्क्रीन शेयरिंग एप अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करें।
✔ सार्वजनिक Wi-Fi पर बैंकिंग लेन-देन करने से बचें।
✔ मोबाइल एवं कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट रखें।
✔ ऑनलाइन खरीदारी केवल विश्वसनीय वेबसाइट एवं ऐप से करें।

साइबर अपराध होने पर क्या करें
किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग अथवा अन्य साइबर अपराध की स्थिति में घबराएं नहीं। तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल : www.cybercrime.gov.in या अपने नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पडेस्क से तुरंत संपर्क करें।

“सतर्क रहें • सजग रहें • सुरक्षित रहें”
कटनी पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना है। जनभागीदारी ही साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण का सबसे सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed