ग्राम पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

0

 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 7 जुलाई 2026/पंचायत प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के तीनों जनपद पंचायत गौरेला, पेण्ड्रा और मरवाही में लंबे समय (5 वर्ष, 10 वर्ष अथवा उससे अधिक वर्षों तक) से एक ही ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों का व्यापक प्रशासनिक स्थानांतरण किया है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत गौरेला के 15 तथा जनपद पंचायत पेंड्रा के 2 और जनपद पंचायत मरवाही के 26 ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर नई ग्राम पंचायतों में पदस्थापना की गई है। इस प्रकार जिले में कुल 43 ग्राम पंचायत सचिवों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही कई सचिवों को अतिरिक्त ग्राम पंचायतों का प्रभार भी सौंपा गया है, जो आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मरवाही में पंचायत सचिव राजेश जायसवाल को मसुरीखार से खन्ता पदस्थ कर ग्राम पंचायत बरवासन का अतिरिक्त प्रभार,पंचायत सचिव बीरबल प्रजापति को चिचगोहना से साल्हेकोटा पदस्थ कर ग्राम पंचायत पिपरडोल का अतिरिक्त प्रभार, पंचायत सचिव अरुणादेवी कैवर्त को करहनी से निमधा पदस्थ कर ग्राम पंचायत धरहर का अतिरिक्त प्रभार एवं लाल सिंह मराबी को पिपरडोल से भर्रीडांड पदस्थ कर बरगवां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह पंचायत सवित शिवचरण साहू को लरकेनी (अतिरिक्त प्रभार पिपरिया) से गुम्माटोला, जनार्दन पुरी को बरवान से मसुरीखार, रमेश सिंह ओंटेन को डोगरिया से अण्डी, अनिल कुमार जायसवाल को पडखुरी से पिपरिया, प्रदीप राय को नगवाही से चिचगोहना पदस्थ किया गया है।

राजकुमारी श्याम को नाका से गुल्लींडांड, चन्द्रभान सिंह को अण्डी से मगुरदा, मदन सिंह मराबी को महोरा से नाका, पीताम्बर सिंह को गुम्माटोला से नगवाही, संजू राय को साल्हेकोटा से महोरा, सरिता सोनवानी को मझगवां से बगड़ी, दिनेश शर्मा को खन्ता से पडखुरी, राजेंन्द्र तिवारी को निमधा से लरकेनी, जुगेश्वर प्रसाद बसंत को गुदुमदेवरी (अतिरिक्त प्रभार गुल्लीडांड) को कटरा, भूपेन्द्र परस्ते को कटरा से मनौरा, किशन सिंह पाव को बरौर से धुम्माटोला, रामखिलावन बुनकर को चर्चेड़ी से करहनी, मूलचंद मराबी को बगड़ी से मझगवां, अजय उरेती को धरहर से चर्चेड़ी, बेदप्रसाद सिन्द्राम को मनौरा से गुदुमदेवरी, सदन सिंह को बरगवां (अतिरिक्त प्रभार भर्रीडांड) से डोंगरिया एवं लक्ष्मीकांत मास्को को धुम्माटोला से बरौर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत गौरेला में सचिव चंद्रकांत राठौर को ग्राम पंचायत हर्री से डाहीबहरा पदस्थ कर पंडरीपानी का अतिरिक्त प्रभार एवं गोविंद सिंह को चुक्तिपानी से दौंजरा पदस्थ कर हर्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह नरोत्तम सिंह को बनझोरका से गोरखपुर, शैलेन्द्र आयाम को डाहिबहरा से उमरखोही, त्रिलोक सिंह को हर्राटोला से पड़वनिया, सविता राठौर को झगराखांड (अतिरिक्त प्रभार गोरखपुर) से हर्राटोला, नवीनता मराबी को दौंजरा से झगराखांड, आरती कश्यप को पड़वनिया से गिरवर, रामसिंह धु्रव को उमरखोही से बंझोरका, ओमकार सिंह को आमाडोब से कंवची, राधेश्याम को आमगांव से करगीखुर्द, सत्यवान सिंह को करगीखुर्द से आमगांव, अंजली चंद्रा को गिरवर से नेवसा, बालकरण को केंवची से आमाडोब एवं सोमी खत्री को नेवसा से चुक्तीपानी पदस्थ किया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत पेण्ड्रा के पंचायत सचिव राय सिंह मशराम को सेवरा के कुड़कई एवं संतराम यादव को कुड़कई से तिलोरा पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed