खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही। सीएम हेल्पलाइन (ट्रोल फ्री नंबर 1076)की शिकायत पर खनिज विभाग ने लिया त्वरित संज्ञान रेत के अवैध परिवहन करते 03 ट्रैक्टर ज़ब्त।

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही -कलेक्टर डॉ संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा जिले के खोडरी, अंजनी एवं खांता से खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 03 ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया है । बता दे कि सीएम हेल्पलाइन ट्रोल फ्री नंबर 1076 में शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर कलेक्टर महोदय के द्वारा तत्काल खनिज विभाग को जांच करने के आदेश दिए गए थे जिस पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खोडरी से 01, अंजनी से 01 एवं खांता से 01 रेत के ट्रैक्टर को अवैध परिवहन करते हुए वाहनों को किया जप्त।

सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1),(5) एवं 23(क) के तहत कार्यवाही किया जा कर अर्थदंड/समझौता की राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराए जाने के उपरांत ही मय खनिज वाहनों को मुक्त किया जाएगा।

 

कलेक्टर महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निराकरण किया जावे।

 

कार्यवाही में ये रहे शामिल:- श्री आदित्य मानकर (सहायक खनि अधिकारी), श्री सुजीत कंवर (खनि निरीक्षक), शिवकुमार लहरे (खनिज सिपाही), सतीश साहू, साहिब गनी (नगर सैनिक) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed