नगर निगम को मिले आठ नए एल्डरमैन, नगरीय विकास विभाग ने जारी किए नियुक्ति आदेश प्रदेश सरकार ने जारी की सूची, जनसेवा और नगर विकास में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
नगर निगम को मिले आठ नए एल्डरमैन, नगरीय विकास विभाग ने जारी किए नियुक्ति आदेश
प्रदेश सरकार ने जारी की सूची, जनसेवा और नगर विकास में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

कटनी।। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में कटनी नगर निगम के लिए भी आठ एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार वेंकटेश मिश्रा, शोभा कुरील, प्रमोद तिवारी, अम्बरीष वर्मा (अम्बू), आशुतोष शुक्ला, नरेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा एवं अनुराग त्रिसोलिया को नगर निगम कटनी का एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्त सदस्यों में वेंकटेश मिश्रा (अंबेडकर वार्ड 21, गायत्री नगर), शोभा कुरील (वंशस्वरूप वार्ड 29, लखेरा), प्रमोद तिवारी (रघुनाथगंज वार्ड 23, गर्ग चौराहा), अम्बरीष वर्मा (वार्ड 17, तुलसी नगर), आशुतोष शुक्ला (वार्ड 13, शास्त्री कॉलोनी), नरेश अग्रवाल (वार्ड 15, राहुल बाग, निमिया), अभिषेक शर्मा (विनोबा भावे वार्ड 15, राहुल बाग) तथा अनुराग त्रिसोलिया (वार्ड 3, कृषि उपज मंडी रोड, साईं मंदिर के सामने) शामिल हैं।
इन नियुक्तियों पर जिला भाजपा अध्यक्ष, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष सहित जिले के सभी विधायकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नव-नियुक्त एल्डरमैन अपने अनुभव एवं जनसेवा की भावना के साथ नगर निगम के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े निर्णयों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।