युवा जोश के साथ पारस जैन का शक्ति प्रदर्शन, स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकली शौर्य यात्रा

0

युवा जोश के साथ पारस जैन का शक्ति प्रदर्शन, स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकली शौर्य यात्रा
कटनी। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन के स्वागत में मंगलवार को शहर में भव्य युवा शौर्य स्वागत यात्रा निकाली गई। मुख्य रेलवे स्टेशन से शाम करीब 4 बजे शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, पार्टी झंडों और जोशीले नारों के बीच विभिन्न स्थानों पर पारस जैन का पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा कमानिया गेट स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद महाआरती में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इसके बाद यात्रा बरगवां होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित पदाधिकारियों ने पारस जैन का स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने युवा मोर्चा को संगठन की रीढ़ बताते हुए युवाओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पारस जैन ने नई जिम्मेदारी के लिए सभी का आभार जताते हुए युवा मोर्चा को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed